माह ए रमजान के लिए आलाहजरत से जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली । दरगाह आला हजरत स्थित मरकज़ी दारुल इफ्ता की रुयते हिलाल कमेटी ने महा-ए-रमज़ान के चाँद की शहादत को लेकर हैल्पलाईन नम्बर जारी किया है। मरकज़ी दारूल इफ्ता के मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारुकी ने बताया 29 शाबान (12 अप्रैल बरोज़ सोमवार) को बाद नमाज़े मगरिब सभी लोग माह-ए-रमज़ान के चाँद देखने का एहतेमाम करें। जैसे ही माह-ए-रमज़ान का चाँद नज़र आए, तो मरकज़ी रुयते हिलाल कमेटी के मुफ्तियना-ए-इकराम को दिए हुए हैल्पलाईन नम्बर पर जानकारी दें और मरकजी दारुल इफ्ता में आकर दरगाह ताजुश्श्शरिया के सज्जादानशीन क़ाज़ी-ए-हिन्दुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खाँ कादरी के सामने शहादत दें। जमात रज़ा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया तमाम जिलो के शहर काज़ी व इमामों से अपील की है महा-ए-रमज़ान का चाँद नज़र आते ही जल्द से जल्द मरकजी दारुल इफ्ता से राब्ता करें और अधिक जानकारी के नीचे दिए गए नंबर से संपर्क कर सकते है।

जनाब सलमान मिया- 8126500700

मुफ्ती अब्दुर्रहीम नश्तर फारुकी- 9411090486

मुफ्ती गुलाम मुस्तफा- 9411008681

मुफ्ती कौसर अली- 9411472901

कारी कज़िम- 9548291535

नोट:- यह जानकारी newsvoxindia को समरान खान मीडिया प्रभारी,जमात रज़ा-ए-मुस्तफ़ा ,दरगाह आला हजरत से प्राप्त हई है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज