केंद्र और यूपी सरकार जनविरोधी : गिरीश यादव

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

पंकज शर्मा 


अलीगढ़|  सपा के पूर्व विधायक जफर आलम साहब के कैम्प कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक जफर आलम व जिला अध्यक्ष गिरीश यादव ने महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी व महानगर महासचिव मनोज यादव की नियुक्ति की घोषणा की। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों ने नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष व महानगर महासचिव का स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने अब्दुल हमीद घोषी और मनोज यादव को हार्दिक बधाई दी और कहा कि मुझे पूर्व विश्वास है कि दोनों पदाधिकारी के अनुभव से संगठन को नई ताकत मिलेगी। ये दोनों एक साधारण कार्यकर्ता से अपने कार्यों के बदौलत ही इस मुकाम पर पहुंचे हैं। जन विरोधी नीतियों को थोपने का आरोप लगाते हुये पूर्व विधायक ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी चरम सीमा पर हैं, किसान, व्यापारी परेशान हैं। खाद, बिजली के दाम बढ़ने से किसान परेशान है, गन्ने का भुगतान तक नहीं किया गया है, जनता इसका जबाव 2022 में जरूर देगी। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा जो दायित्व उन्हें सौंपा गया है उस पर वह पूरी ईमानदारी से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आन्दोलन जारी रहेगा। संगठन में हर वर्ग के कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ेंगे और मेरा पहला कार्य बूथों को मजबूत करना होगा और इसके लिये उन्हें वार्डों में जनसम्पर्क शुरू कर दिया है। महासचिव मनोज यादव ने साथ देने के लिये सभी नौजवानों का आभार जताया और कहा कि समाजवादी पार्टी को शहर विधान सभा व कोल विधान सभा को मजबूती देने के लिये वार्डों में घर-घर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम शुरू कर भी दिया गया है और जनसमस्याओं के निस्तारण के लिये सड़कों पर संघर्ष करेंगे।इस मौके पर पूर्व विधायक जफर आलम, वीरेश यादव, ठा0 राकेश सिंह, व जमीन उल्लाह, पूर्व संसाद विजेन्द्र सिंह, अशोक यादव, संजय यादव, सलमान शाहिद, अज्जू इश्काह, मुकेश माहेश्वरी, मुजाहिद किदवई, विनोद सविता, मौ0 सगीर, कृपाल सिंह यादव, जावेद अजीज, रत्नाकर पाण्डेय, अहमद सईद सिद्दकी, विजय प्रजापति, कौशल दिवाकर, शिशुपाल सिंह यादव, आशीष मोहन यादव, पप्पू प्रधान, रंजीत चैधरी, संजय शर्मा, मुन्तजिम किदवई, पंकज यादव, डा0 गुलीस्ताना आदि मौजूद रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज