
शीशगढ़: थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने एक वीडियो वायरल करके न्याय की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि यदि उसे न्याय नही मिला तो वो आत्महत्या कर लेगी ।
वायरल वीडियो में युवती का कहना है कि बहेड़ी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी का सगा चचेरा भाई उसके साथ छह साल शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना रखे थे ।और जब उसने युवक पर शादी का दबाब बनाया तो युवक व उसका भाई मुझसे कहता है कि कही आत्महत्या कर ले जाकर और कही भी शिकायत की तो तेरा अंजाम अच्छा नही होगा ।युवती ने जब आरोपी युवक व उसके भाई से कहा की घर वालो को बगैर बताए तुम्हारे भाई ने मुझसे चार साल पहले निकाह भी कर लिया था | तो आरोपी कहता है कि कुछ टाइम के बाद घरवालों को बता देंगे जब सब सही हो जाएगा । वायरल वीडियो में युवती कहती है कि आरोपी युवक उससे कहता है कि अगर धोखे से भी मेरे घर पर आ गई तो चोरी का इल्जाम लगा दूंगा जिंदगी भर जेल में रहेगी ।युवती का यह भी कहना है कि यह लोग बड़े खतरनाक है गुजरात के एक शख्स ने इन लोगो से तंग आकर खुदकुशी कर ली थी ।जिसके बाद अब युवती ने वीडियो वायरल करके न्याय की गुहार लगाई है ।युवती का कहना है यदि उसे न्याय नही मिला तो वो आत्महत्या कर लेगी जिसके जिम्मेदार आरोपी युवक व उसका भाई होगा । फिलहाल जानकारी यह है अभी तक युवती पुलिस के पास अभी तक नहीं पहुंची है |




