
बिजनौर। । युवती के साथ जबरन रेप की घटना को अंजाम देकर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है | दोनों युवकों ने घटना को अंजाम देकर युवती का वीडियो वायरल कर दिया था | जानकारी के मुताबिक थाना नहटौर क्षेत्र में करीब एक महीने पहले कुछ लोगों द्वारा युवती को जबरन जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी गई थी।इस संबंध में पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी | आज पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि दोनों युवक दबंग टाइप के हैं। जंगल में एक युवती को अकेला पाकर पहले तो उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वायरल वीडियो को लेकर पीड़िता के परिजनों ने अभियुक्तों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके तहत पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना को लेकर एसपी डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि एक ही समुदाय के एक युवक और युवती का शारीरिक संबंध बनाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। जिसको लेकर पीड़िता के घरवालों ने अभियुक्तों के खिलाफ थाने में रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। यह वीडियो 1 महीने पहले का है। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार करके 376 व अन्य धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।




