
बरेली | रिजर्व पुलिस लाईन के परेड ग्राउन्ड पर त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 के प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के संबंध ब्रीफिंग की गई | इस बीफ्रिंग कार्यक्रम में जिले के आलाधिकारियों ने शिरकत की | 15 अप्रैल को होने वाले चुनाव में कानून व्यवस्था एवं मतदान केन्द्रों पर लगे पुलिस बल, होमगार्ड एवं पीआरडी जवानों की बीफ्रिंग कर उनके अधिकार और जिम्मेदारी का एहसास कराया गया | बीफ्रिंग अविनाश चन्द्र ,अपर पुलिस महानिदेशक, बरेली जोन, रमित शर्मा पुलिस महानिरीक्षक, बरेली परिक्षेत्र, नितीश कुमार जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी, रोहित सजवाण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षयात यातायात एवं नोडल अधिकारी पंचायत चुनाव), के द्वारा की गयी । वही एडीएम सिटी, एडीएम (एफ/आर), पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक अपराध ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की | आलाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक 15 अप्रैल को पंचायत चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 16000 से अधिक पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे जिनकी कोशिश रहेगी की चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न हो | वही 180 जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहेंगे | इस मौके पर बीफ्रिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को उनके डियूटी कार्ड वितरित करने के साथ कुछ हिदायत दी गई | एसएसपी रोहित सजवाण ने सभी सुरक्षाकर्मियों से कहा कि सभी पुलिस कर्मी निष्पक्ष आचरण करेगें ,2. सभी अपने आप को कोविड-19 से बचाते हुए मतदान डियूटी को करेगें ,. सभी मास्क/सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करेगें ,4. सभी पुलिस कर्मी जिस डियूटी प्वाइंट पर होगें, वहां अच्छा व्यवहार रखेगें ,5. मतदान केन्द्रों के आस-पास भीड़ भाड़ नहीं होने देगें ,6. मतदान केन्द्र और गांव में शान्ति व्यवस्था कायम रखेगें ,7. इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मियों के रूकने या ठहरने और खाने की व्यवस्था के बारे में भी निर्देश दिये गये ।







