कोरोना के संक्रमण को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने कई सेक्टरों में कराया सेनेटाइजेशन का कार्य

SHARE:

गिरीश नारायण 
नोएडा। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए नोएडा प्रधिकरण की सीईओ  रितु महेश्वरी के निर्देशन में प्राधिकरण की टीम  ने सेनेटाइजेशन का कार्य तेजी से कराना शुरू कर दिया है।आज दो दर्जन से अधिक सेक्टर-सोसाइटी में होंडा स्प्रे, बैट्री स्प्रे व हैंड स्प्रे मशीनों के जरिए सेनेटाइजेशन कराया गया।नोएडा प्राधिकरण  ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया कि आज  सेक्टर-5, 14ए, 15, 19, 20, 21, 22, 23, 25, 26, 27, 37, 49, 62, 77, 78, 79, 82, प्राधिकरण के सेक्टर-29 स्थित कार्यालय, 99, 100, 105, 120, चौड़ा रघुनाथपुर के अलावा जलवायु विहार सोसाइटी, प्रतीक विस्टेरिया, सुपरटेक नार्थ आई, महागुन मार्डन, गौर स्पोर्टस, ग्रीन व्यू अपार्टमेंट, आम्रपाली सिलिकॉन सिटी, आदित्य अर्बन कासा समेत कई और सोसाइटी में सेनेटाइजेशन कराया गया।  प्राधिकरण द्वारा  इस बार टैंकरों के पानी में केमिकल मिलाकर छिड़काव कराने के बजाए स्प्रे मशीनों के जरिए काम कराया जा रहा है। नोएडा विकास प्रधिकरण द्वारा जारी प्रेस रिलीज में  यह भी बताया गया है कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रतिदिन सैनिटाइज किया जाएगा ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!