चूल्हे की  चिंगारी से लगी आग में चार जानवरों की मौत,लाखो का हुआ नुकसान

SHARE:

कमलेश शर्मा 


शाहजहांपुर | अल्हागंज थाना  क्षेत्र की ग्राम पंचायत हलूनगला के मजरा हरनाई में  बुद्धवार दोपहर आग लगने से 4 घर जलकर राख हो गए साथ ही  आग की चपेट में आने से 4 जानवरों की जलकर मौत भी  हो गईं। ग्रामीणों ने व मुश्किल आग पर काबू पाया।प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरनाई गांव में मंगलवार की दोपहर 3 बजे चूल्हे की चिंगारी से अचानक एक घर में आग लग गई। तेज हवा के कारण अचानक आग ने रूद्र रुप ले लिया जिसके चपेट में पडोस के तीन घर और आ गए शोरशराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गृहस्थी का सामान व कपड़े जलकर राख हो गए।  सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर विलंब से पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। जिसके बाद फायर ब्रिगेड ने भी सुलग रही आग पर पानी डालकर उसे बिल्कुल शांत कर दिया। आग से रामवीर पुत्र  लालविहारी की एक गाय एक वछरा व दो बकरी की जलकर मौत हो गई तथा घर मे रखा अनाज,खटिया,विस्तर कपडे व नकदी जलकर राख हो गई। आग की चपेट मे आऐ छोटेलल्ला पुत्र आशाराम,हरिओम पुत्र लल्लू, लाखन पुत्र रामसरन के भी घर जलकर राख हो गए। घर में रखा कपडे,विस्तर,नकदी,आदि गृहस्थी का सभी सामान जलकर राख हो गया।वही पीड़ितों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!