डा0 अम्बेडकर को पुष्प अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया

SHARE:

पंकज शर्मा
अलीगढ़ 14 अप्रेल। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बीआर अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर कलक्ट्रेट के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी, एडीएम वित्त विधान जायसवाल, एडीएम प्रशासन डीपी पाल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह, एसीएम प्रथम केबी सिंह, एसीएम 2 अंजुम बी, डिप्टी कलेक्टर संदीप केला सहित कलक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारियों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें शत शत नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत पांडे ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें शत शत नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाबा साहब डॉ. बीआर अम्बेडकर की जयंती पर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर समस्त स्टाफ ने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें शत शत नमन कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अतरौली तहसील में एसडीएम अतरौली पंकज कुमार ने स्टाफ के साथ खैर तहसील में एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने स्टाफ के साथ गभाना तहसील में एसडीएम गभाना प्रवीण यादव ने स्टाफ के साथ उन्हें शत शत नमन करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश यादव और महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष रत्नाकर पाण्डेय, जिला महासचिव मुकेश महेश्वरी, महानगर महासचिव मनोज यादव के साथ दर्जनों साथियो ने स्टेट बैंक स्थित आंबेडकर पार्क पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद पार्टी कार्यालय पर डॉ भीमराव आंबेडकर के देश के लिए किए गए योगदान पर प्रकाश डालने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में हरेंद्र सिंह हाऊआ, डॉ कृपाल सिंह, विजय प्रजापति, गुड्डा यादव, संजय शर्मा, रंजीत चैधरी मुन्तजीव किदवई, मनोज जाटव, बादशाह खान, डॉ गुलिस्ताना, आरती सिंह, राकेश यादव, अतीत अग्रवाल, प्रभात सविता, मोहसिन मेवाती आदि सैकड़ो पदाधिकारी मौजूद रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!