नोएडा स्थापना दिवस :  आज के ही नोएडा की हुई थी स्थापना , शहर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया 

SHARE:

गिरीश नारायण 
नोएडा। कोरोना वायरस के बीच नोएडा आज अपना स्थापना दिवस मनाएंगा। आज के ही दिन यानी 17 अप्रैल साल 1976 को नोएडा शहर की स्थापना हुई थी।स्थापना दिवस के मौके पर नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु महेश्वरी माहेश्वरी के प्रयास से स्थापना दिवस पर  शहर के मुख्य मार्ग रंग बिरंगी रोशनी से नहाते दिखाई दिए।इस दौरान नोएडा प्राधिकरण  द्वारा मुख्य मार्गों पर नवीन गमले एवं एलईडी तिरंगा स्ट्रिप लाईट लगाई गई।नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु महेश्वरी ने बताया कि  हाजीपुर अंडरपास से सेक्टर 82 फ्लाईओवर तक, गांव भंगेल से जेपी पुलिस चौकी, एल्डिको चौक से इरीगेसन नाला सेक्टर -83 तक, सेक्टर 136 टी पांइट से गोल चक्कर  सेक्टर 85 तक, गोल चक्कर सेक्टर 85 से क्रोसिंग सेक्टर 141 तक, पंचशील बालक इंटर कॉलेज  से एडवेंट तक, फेस-टू क्रोसिंग सेमसंग सेक्टर 81 तक, सेकटर 62 से अंडर पास एनएनच 24 तक, सेक्टर 61 अंडर पास, नोएडा स्टेडियम सेक्टर 21 आदि मुख्य मार्गो पर  नवीन एलईडी तिरंगा  स्ट्रिप लाईट लगाई है।  नोएडा सीईओ रितु महेश्वरी ने बताया कि हम अपना स्थापना दिवस मना रहे है लेकिन हमें कोरोना महामारी को भी ध्यान में रखना है।इस लिए प्राधिकरण के कर्मचारी कोरोना गाइडल लाइन का पालन करते हुए कार्य करें।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!