
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में तैनात एक महिला पुलिसकर्मी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली | मामले की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया | घटना की जानकारी होते ही मृतिका पुलिसकर्मी के परिजन रोते बिलखते अमरोहा से बरेली पहुंच गए | जानकारी के मुताबिक इज्जतनगर थाने में 2018 बैच की महिला सिपाही प्रियंका ने शनिवार को किसी समय सल्फास खा लिया। जिससे प्रियंका की मौत हो गई। वही पुलिस ने प्रियंका के आत्महत्या के कारणों की जांच भी शुरू कर दी । पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका (22 )अमरोहा के गांव पटेवा के रहने वाले अजय पाल सिंह की बेटी थी | वह 2018 बैच की महिला सिपाही है। उसकी पहली पोस्टिंग बरेली के इज़्ज़तनगर थाने में हुई थी। महिला सिपाही थाने में लिखा पढ़ी का काम देख रही थी। पिछले दिनों उसकी ड्यूटी चुनाव में लग गई थी । वह बीते शनिवार को दोपहर को बस से बदायूं में पंचायत चुनाव के लिए ड्यूटी पर जा रही थी। अचानक वह रास्ते में तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर बस से उतर गई। इसके बाद वह डेलापीर पर अपने निजी आवास पर चली गई। इस्पेक्टर इज्जतनगर नीरज सिंह ने बताया कि महिला सिपाही ने सल्फास या कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। थाना पुलिस ने उसका पंचनामा भरा है। पुलिस की सूचना पर उसके परिवार वाले भी बरेली पहुंच गये। आत्महत्या के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।




