दाहसंस्कार के लिए  दो  परिवार आपस में भिड़े , वीडियो हुआ वायरल 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | कोरोना काल का स्ट्रेस अब लोगो पर साफ दिखने लगा है | यही वजह है समाज में ऐसी घटनाएं हो रही है जिनकी कल्पना नहीं की जाती है | सुभाषनगर के शमशान भूमि पर अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे दो परिवार आपस में भिड़ गए | इस घटना का किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया | मामले की जानकारी मीडिया के माध्यम से पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी | एसपी सिटी ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था | जब पुलिस ने जाँच की तो पता चला की वीडियो सुभाषनगर क्षेत्र की शमशान भूमि का है | पुलिस की पूछताछ में पता चला कि सुभाषनगर  थाना क्षेत्र के रहने वाले एक परिवार में एक शख्स की मौत हो गई वही थाना बारादरी क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स की भी किसी कारणवश मौत हो गई | दोनों परिवारों में दाहसंस्कार को लेकर कन्फ्यूजन में विवाद  हो गया | बाद में दोनों परिवारों ने सम्बंधित थाने पर जाकर बताया कि कंफ्यूजन में विवाद हो गया था और उन्होंने आपस में सुलह कर ली है  | फिलहाल अब कोई विवाद  नहीं है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज