अत्यधिक शराब पीने से दो लोगो की गई जान , अधिकारी घटना की जाँच में जुटे 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

अत्यधिक शराब पीने से दो लोगो की गई जान , अधिकारी घटना की जाँच  में जुटे उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में शराब का अत्यधिक सेवन करने से दो लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोगो की हालत नाजुक बनी हुई है | जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है | मामले की जानकारी होते ही डीएम सहित कई आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जाँच कर रहे है | जानकारी के मुताबिक बुलंदशहर में पंचायत चुनाव होना है | इसी क्रम में वोटरों को साधने के लिए मकसद से किसी शख्स ने शराब बांटी थी | पुलिस और आबकारी टीम ने  शराब के कहर के बाद  छापेमारी की और कई खाली शराब के पव्वे बरामद किये | पव्वो की बार कोडिंग की जांच में पव्वे गांव के ही ठेके के पाये गये है। हालांकि पुलिस ग्रामीणों से सार्वजनिक मुनादी कर किसी की तबियत खराब होने या शराब वितरण की जानकारी होने पर पुलिस  को सूचना देने की अपील भी कर रही है।बताया जा रहा है कि  गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव छपरावत में   पंचायत चुनाव में बांटी जा रही शराब ग्रामीणों पर कहर बनकर टूट है।मामले की जानकारी पाकर बुलंदशहर के जिला अधिकारी रविंद्र कुमार व एसएसपी भारतीय सिंह तमाम प्रशासनिक अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की ग्रामीणों से जानकारी हासिल कर सख्त कार्रवाई करने के अधीनस्थों को निर्देश दिया है | पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | डीएम रविंद्र कुमार ने बताया है कि आज सुबह सूचना मिली की छपरावत गांव में शराब पीने से दो लोगो की शराब पीने से मौत हो गई है | मौके वह खुद और एसएसपी और आबकारी टीम पहुंची | ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई | मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया | आबकारी द्वारा मृतकों के घर से जो शराब की बोतल प्राप्त हुई है वह ठीक है | आबकारी के अधिकारीयों का कहना है दोनों मृतकों द्वारा अत्यधिक शराब पीने से मौत हुई है | आगे पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज