विश्‍व पृथ्वी दिवस’ पर धरती को हरा-भरा बनाने का लें संकल्‍प-जनसेवा टीम

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | ऑक्सीजन चाहिए तो लगाएं अपने हिस्से के पेड़| पेड़ हमारे जीवन का रक्षाकवच हैं इसलिए पौधरोपण अपने घरो के आसपास करे |  सुरक्षित स्थानों पर करें ताकि पेड़ पौधों का रखरखाव हो सकें।आज ज़रूरतमन्दो को ऑक्सीजन सिलेंडर मिलना भी मुश्किल हो रहा हैं| कोरोना के चलते इस समय हर तरफ ऑक्सीजन को लेकर मारामारी है |  भविष्य में ऐसी मारामारी न पैदा हो इसके लिये पर्यावरण संरक्षण की ओर विशेष ध्यान देना होगा। हम लोग पिछले 50 सालों से विश्व पृथ्वी दिवस तो मना रहे हैं अपने भारत की आवादी डेढ़ सौ करोड़ से ज़्यादा हैं इतने लोगों में कितनो ने पेड़-पौधे लाये इसलिये सभी लोगों को अब आक्सीजन की किल्लत से बचने के लिये अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाना होंगे। बढ़ता ट्रैफिक प्रदूषण मशीनीकरण और प्रदूषण के चलते वायु सांस लेने लायक नहीं रह गई,आक्सीजन की कमी को दूर करना हैं तो ज़्यादा से ज़्यादा पौधरोपण की तरफ अपने कदम बढ़ाये ताकि हम धरती को बचा सकें | इस मौके जनसेवा टीम के सदस्यों ने मुहीम के चलते पड़े पौधे लगाने की अपील की हैं,इस दौरान पम्मी खान वारसी,राजेश अग्रवाल,डॉ सीताराम राजपूत,अजय गाबा,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ,मोहसिन इरशाद,वंश गाबा,शरिक बशीरी आदि शामिल रहे।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज