कोरोना महामारी के चलते नासिर मियाँ के कुल की रस्में होगी ऑनलाइन

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।दरगाह नासिर मियाँ के सज्जादानशीन हज़रत ख्वाजा सुल्तान अहमद चिश्ती साबरी नासरी अल-क़ादरी ने आज दरगाह ख़ादिम शाने अली कमाल मियाँ साबरी नासरी से फोन पर उर्स मनाने के दिशानिर्देश जारी किये,उन्होंने कोविड-19 के चलते इस साल सादगी के साथ उर्स ए मुबारक की रस्म अदायगी की जाएगी,सरकारी गाइडलाइंस के मुताबिक़ ही उर्स पाक मनाया जाएगा,अक़ीदतमन्दो से अपील हैं तीन रोज़ा उर्स की रस्में घरों पर अदा करें,दरगाह परिसर में उर्स कमेटी के मेम्बरान सादगी के साथ रस्म अदा करेंगे।उर्स के प्रोग्राम इस तरह होंगे,26 अप्रैल को परचम कुशाई,असर मगरिब बीच हज़रत साबिर पाक के कुल शरीफ़ की रस्म,27 अप्रैल को विसाली कुल हज़रत नासिर मियाँ रहमतुल्लाह अलेह प्रत:11:30 बजे अदा होगी,28 अप्रैल को सरकार सय्यदुल आरफीन ख़्वाजा मौलाना मोहम्मद शफ़ी नासिरुल इस्लाम चिश्ती साबरी अल-क़ादरी हज़रत नासिर मियाँ के कुल शरीफ़ की रस्म और कोरोना से निजात की दुआं के बाद समापन हो जाएगा।दरगाह ख़ादिम सूफ़ी वसीम मियाँ साबरी नासरी ने बरेली व आसपास के सभी अक़ीदतमन्दो से अपील की हैं कि इस साल सज्जादानशीन जी के पैग़ाम के मुताबिक घरो पर ही रहकर उर्स मनाएं और ख़ुसूसी दुआं करें,उर्स की मीटिंग नोमहला दरगाह परिसर में बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी,शाहिद रज़ा नूरी आदि ने दरगाह पर हाज़री देकर कोरोना से निजात को ख़ुसूसी दुआं की,बाद नमाज़े असर नोमहला मस्जिद के इमाम अब्दुल बाक़ी साहब ने मगफिरत के अशरे में लोगों के लिये मगफिरत की दुआएं की।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज