
बरेली | कोरोना काल में ऑक्सीजन की मांग बढ़ते ही कालाबाजारी बढ़ गई है | फरीदपुर पुलिस ने कालाबाजारी करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया है | उनके पास 6 बड़े सिलेंडर और एक छोटा सिलेंडर भी बरामद हुआ है | फरीदपुर पुलिस को एक मुखबिर से सूचना मिली थी कि फरीदपुर क्षेत्र में कुछ लोग कोरोना संक्रमितों के परिवारों से ऑक्सीज़न के नाम पर मोटे दामों में उपलब्ध करा रहे है | पुलिस ने सूचना को सही मानते हुए छापेमारी की तो मौके से 7 ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद हुए | थाना फरीदपुर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह पचौरी ने बताया कि अभियुक्त आरिफ पुत्र जाहिद हुसैन निवासी मोहल्ला कानूनगोयान कस्बा व थाना फरीदपुर जनपद बरेली द्वारा आक्सीजन गैस के सिलण्डरों की कालाबाजारी करते हुए गिरफ्तार किया है और उनकी निशादेही पर कालाबाजारी करने के लिये छिपाकर रखे गये 07 आक्सीजन गैस सिलेण्डर जिनमे 06 बडे व 01 छोटा सिलेण्डर बरामद हुए |




