
पीलीभीत | उत्तराखंड पुलिस से कुछ दिन पहले एक बदमाश ने अपने साथियों के मदद से मारपीट करके एक एके 47 राइफल को छीन लिया था | बीते दिन उत्तराखंड और यूपी पुलिस ने संयुक्त प्रयास करके किसी तरह अपराधी द्वारा छीनी गई एके 47 राइफल को पीलीभीत के जंगलों से बरामद कर लिया है | पीलीभीत पुलिस ने अपराधी के खिलाफ माधोटांडा थाने पर तमाम संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपराधी की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी मुताबिक के करीब दो दिन पहले उत्तराखंड की नानकमत्ता पुलिस ने हत्या के आरोपी जसवंत सिंह उर्फ जस्सा की तलाश में माधोटांडा थाना क्षेत्र के मंझारा गांव में दबिश दी थी | जहां अपराधी ने अपने साथियों की मदद से पुलिस से हाथापाई करते हुए एके-47 राइफल छीन ली थी और फरार हो गया था । इस घटना से यूपी और उत्तराखंड पुलिस में हड़कंप मच गया था और मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में फोर्स को तैनात किया गया था | वही उत्तराखंड पुलिस टीम से राइफल छीन कर भागने वाले आरोपियों की तलाश में कम्बोजनगर, समेत माधोटांडा के जंगल में कांबिंग की थी ।रविवार उत्तराखंड पुलिस और पीलीभीत एसओजी टीम ने पीलीभीत के जंगलों से एके 47 बरामद कर ली | फिलहाल आरोपी जसवंत सिंह और उसके सहयोगी पुलिस की गिरफ्त से दूर है | एसपी किरीट कुमार ने बताया कि एके 47 को पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है | एके-47 माधोटांडा थाने में जमा करायी गयी है साथ थाना माधोटांडा में जसवंत सिंह और अन्य के खिलाफ धारा 353, 307, 394 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा |




