बिजनौर : पुलिस ने पेश की इंसानियत की मिसाल , बुजुर्ग महिला को  कंधा देकर निभाया  अपना फर्ज 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश की बिजनौर पुलिस ने इंसानियत की ऐसी मिसाल पेश की है | जिसके चलते पूरे सूबे में तारीफ हो रही है | दरसल बिजनौर में बीते दिन कोरोना से बुजुर्ग संक्रमित महिला की मौत हो गई | बुजुर्ग महिला के बेटे ने अर्थी को हाथ देने के लिए अपने जब रिश्तेदारों और पड़ोसियों से इस दुख की घड़ी में साथ माँगा लेकिन बुजुर्ग महिला के बेटे को सभी ने कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल दिया | जब बुजुर्ग महिला के बेटे  नहीं सुझा तो उसने बिजनौर पुलिस से गुहार लगाई  | बिजनौर पुलिस सूचना पाकर  मृतक बुजुर्ग के घर पहुंची और शव यात्रा का इंतजाम भी खुद किया और बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा में शव को पुलिसकर्मियो ने कंधा दिया।जानकारी के मुताबिक बिजनौर के धामपुर क्षेत्र के स्टेट बैंक कॉलोनी के रहने वाले विकास शर्मा की बुजुर्ग मां शीला शर्मा की मौत बीमारी के चलते मौत हो गई  थी। जिसके बाद कोरोना को मौत का कारण बताकर रिश्तेदारों और  पड़ोसियों ने मृतिका के घर आने से मना कर दिया था । इस बात से  परेशान मृतिका के बेटे विकास शर्मा ने इसकी जानकारी एसपी बिजनौर डॉ धर्मवीर सिंह को दी। एसपी ने तुरंत इसकी सूचना धामपुर सीओ अजय कुमार अग्रवाल ,इंस्पेक्टर अरुण कुमार त्यागी को देते हुए कहा कि बुजुर्ग मृतक महिला के घर पहुंच कर उसके अंतिम संस्कार और शव यात्रा की व्यवस्था कराई जाए। पुलिस कर्मियों ने  तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर विकास शर्मा की मां के शव यात्रा की तैयारी को पूरा किया और खुद  बेटे के साथ शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट लेकर पहुंचे |  मृतिका के बेटे  विकास शर्मा ने पुलिस कर्मियों की मदद से अपनी मां का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज के साथ किया। बाद में विकास शर्मा ने अपनी मां को मुखाग्नि दी ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment