हमदिली और इंसानियत से ही दूर होती हैं मुश्किलें,उर्स-ए-नासरी ने दिया ज़रूरतमन्दो की मदद का पैग़ाम

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | 116वें सरकार सय्यदुल आरफीन ख़्वाजा मौलाना मोहम्मद शफ़ी नासिरुल इस्लाम चिश्ती साबरी अल-क़ादरी हज़रत नासिर मियाँ के कुल शरीफ़ की रस्म आज भी असर मग़रिब बीच ऑनलाइन सज्जादानशीन हज़रत ख्वाजा सुल्तान अहमद चिश्ती साबरी नासरी अल-क़ादरी ने अदा की ऑनलाइन अक़ीदतमन्दो हर दुआं पर आमीन कहा। हमारी मुल्क सहित तमाम मुल्को को कोरोना मुक्त कर दे या अल्लाह।दरगाह पर कमेटी के मेम्बरान ने चादरपोशी व गुलपोशी कर ख़ुसूसी दुआंए माँगी,कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए उर्स की रस्मे अदा की गई और आज उर्स का समापन हो गया।दरगाह ख़ादिम सूफी वसीम मियाँ साबरी नासरी,शाने अली कमाल मियाँ साबरी,पम्मी खान वारसी,शाहिद मियाँ साबरी,फहीम यार ख़ाँ,सरवत नासरी,शाहिद रज़ा नूरी,साबिर सुल्तानी,आलिम,अतीक साबरी आदि शामिल रहे।इस मौके पर नोमहला मस्जिद के इमाम मुफ़्ती अब्दुल बाक़ी ने वबाओ,बीमारियों और परेशानियों से निजात को दुरुद शरीफ़ पढ़े और घरो पर रात ने सोने से पहले अज़ान पढ़े इसकी बरकत से आसानियां पैदा होगी| उर्स नासरी के मौके पर बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने मज़ार पर हाज़री दी और बाद नमाज़ मग़रिब रोज़ इफ़्तार ने के बाद ख़ास दुआएं की या अल्लाह अपनी मखलूक पर अपना रहम-ओ-फ़ज़्ल फरमा,आज बीमारों को सांस लेने दुश्वारियां हो रही हैं उन सभी की तकलीफ़ो को दूर फरमा और लोगों को शिफ़ा और सेहतमंदी अता फरमाए | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज