खबर की खबर लेने वाले सीपी सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

लखनऊ |कई सेटेलाइट चैनल को लॉन्च कराने वाले सीपी सिंह चुपचाप दुनिया को अलविदा कर गए | जब यह खबर मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगो को पता चली तो उनके जानने वालों में दिल्ली से लेकर लखनऊ हलचल मच गई | जिसने भी  सीपी सिंह की  मौत की खबर को सुना उसने कहा कि बहुत बुरा हुआ | बताया जाता है कि सीपी सिंह ने कुछ साल पहले दिल्ली की मीडिया को छोड़कर लखनऊ आ गए थे | तबसे वह कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे रहे थे | अचानक शुक्रवार सुबह खबर आई कि सीपी सिंह इस दुनिया में नहीं रहे | तीन दिन से उनका शव उनके घर में पड़ा रहा | मीडिया और पुलिस के लोगो ने उनके परिवार से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन परिवार के लोगो से संपर्क नहीं हो सका |
खबर की खबर लेने वाले सीपी सिंह ने दुनिया को कहा अलविदा 

लखनऊ पुलिस ने सोशल मीडिया  के माध्यम से उनके परिवार के लोगो के बारे  जानने की कोशिश की | लेकिन यह कोशिश सफल नहीं हो पाई |वही  लखनऊ पुलिस ने अपना मानवीय चेहरा पेश करते हुए उनका अंतिम संस्कार कराया | सीपी सिंह के बारे में यह भी कहा जाता है कि उन्हें सबसे ज्यादा टोटल टीवी से प्रसिद्धि मिली इसके बाद वह न्यूज एक्सप्रेस चैनल में भी रहे | इसी दौरान  वह लखनऊ में आ गए | हालाँकि सीपी सिंह कभी अपने एफवी अकॉउंट पर अपने परिवार का जिक्र किया करते थे | सीपी सिंह अक्सर अपने सोशल मीडिया पर सरकारी फैसले पर बेबाकी से अपनी राय रखते थे और आलोचना करने से भी नहीं चूकते थे | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज