
बरेली | शेरगढ़ क्षेत्र में हुए पंचायती चुनाव में बड़े हेरफेर देखने को मिल रहे है | इस बार जिला पंचायत सदस्य चुनाव में किस्मत आजमाने उतरे शकील अहमद ने दो बार से लगातार जिला पंचायत सदस्य कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह को करीब 700 वोटो से हरा दिया है | शकील अहमद पहली बार पंचायती सदस्य के लिए चुनाव लड़ रहे है | शकील अपने परिवार के ऐसे पहले सदस्य जिन्होंने पहला कोई चुनाव लड़ा है | जबकि कुंवर देवेंद्र प्रताप सिंह का परिवार राजनीति में रसूख रखने वाला परिवार है | देवेंद्र प्रताप के परिवार से एक सदस्य विधायक भी रहे है | बताया यह भी जा रहा है इस बार के पंचायती चुनाव में कुंवर परिवार ने जिला पंचायत सदस्य की दो सीटे गंवाई है | शकील अपनी जीत से बेहद खुश है | उनका कहना है कि वह अपने क्षेत्र में विकास की रफ़्तार को बढ़ाएंगे | फिलहाल शकील की जीत से उनके समर्थक बेहद खुश है |




