
उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में मतगणना स्थल पर उस समय सब आश्चर्यचकित रह गए जब एक महिला दुल्हन के जोड़े में पहुंची | जब माजरा पता चला कि महिला पूनम शर्मा ने बीडीसी का चुनाव जीता है और वह मंडप छोड़कर अपना प्रमाण पत्र हासिल करने आई है | जानकारी के मुताबिक रामपुरके मिलक ब्लॉक के गांव मोहम्मदपुर जदीद के वार्ड नंबर 135 से बीडीसी प्रत्याशी पूनम शर्मा की रविवार को शादी थी | इसी दौरान शादी समारोह में वरमाला की तैयारी चल रही थी | तभी किसी ने सूचना ने दी उसने बीटीसी का चुनाव जीता है | पूनम ने तुरंत वरमाला का कार्यक्रम छोड़कर तुरंत परिजनों के साथ मंडी समिति पहुंची और अपना प्रमाण पत्र हासिल किया| पूनम ने बताया कि उसने बीडीसी में पर्चा भरा था और रविवार को रात को उसकी जयमाला पड़नी थी| जब उसे पता चला कि वह बीडीसी जीत चुकी है तो मंडप छोड़ मंडी समिति में अपना प्रमाण पत्र लेने पहुंची| पूनम ने यह भी बताया कि उसके घर पहुंचने के बाद शादी की रस्में रिवाज पूरे किये जायेंगे । फिलहाल वह अपनी जीत से खुश है | वही एक नजदीकी ने बताया कि रामपुर की मिलक तहसील के गांव मोहम्मदपुर जदीद में गंगासरन की बेटी की शादी थी। बारात ज़िला बरेली से आई हुई थी। शादी का मंडप सजा हुआ था और दुल्हन पूनम शादी की रस्में अदा कर रही थी | उसको सूचना मिली के पंचायत चुनाव में वह 601 मत प्राप्त कर के बीडीसी सदस्य बन गई है और उसने अपनी प्रतिद्वंद्वी शंकुन्तला को 31 मतों से पराजित किया है।




