समाजसेवी अफरोज मियां ने दुनिया को कहा अलविदा

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। महानगर राष्ट्रीय कौमी एकता संगठन के अध्यक्ष व वरिष्ठ समाज सेवी  अफरोज मियाँ उर्फ मुल्ला जी का बुद्धबार को इंतकाल हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। अफरोज मियां  करीब 75 वर्ष के थे। हर मजहब के लोगों के साथ उनका उठना बैठना था। वह एक अच्छे  व्यवहार कुशल, हँसमुख स्वभाव, अमन शांति, आपसी भाईचारे , समाजसेवी के रूप में पूरे जनपद बरेली में जाने जाते थे। उनका पूरा जीवन समाज सेवा में ही व्यतीत हुआ। उन्होंने सभी धर्म के लोगो की समाज सेवा की और विवाह नही किया। मुल्ला जी के इंतकाल होने की खबर से  उनके चाहने वालो में शोक की लहर है। कौमी एकता संगठन के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों की तरफ अफरोज मियां मुल्ला जी को खिराजे अकीदत पेश की । यह जानकारी  कौमी एकता संगठन के महामंत्री एवं  कार्यवाहक अध्यक्ष सर्वेश कुमार मौर्य ने दी।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment