
बरेली में लगातार कोरोना से हालात बदतर होते जा रहे हैं जिसकी शिकायत जिले के तमाम भाजपा नेता योगी आदित्यनाथ से कर चुके हैं ।शिकायतों का संज्ञान लेकर अब मुख्यमंत्री खुद बरेली में राहत कार्य की हकीकत परखने के लिए पहुंचेंगे । बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरेली में कोविड-19 के राहत कार्य की समीक्षा करने के लिए हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। जिला प्रशासन ने प्रोग्राम आने के बाद तैयारियां शुरू कर दी हैं वहीं अब तमाम अव्यवस्थाओं पर भी पर्दा डालने की तैयारियों में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। ऑक्सीजन से लेकर कोविड-19 तक की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जा रही हैं और सभी प्राइवेट अस्पतालों को भी तैयार रहने के दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
जाने मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
Author: cradmin
Post Views: 144




