
बदायूं | मुस्लिम गुरु हजरत शेख अब्दुल हमीद मुहम्मद सालिमुल कादरी बदायूंनी ने रविवार को दुनिया को अलविदा कह दिया | हजरत शेख अब्दुल हमीद मुहम्मद सालिमुल कादरी का मुस्लिम समाज में अपना एक बड़ा कद था | जैसे ही उनके निधन की खबर क्षेत्र में फैली वैसे ही लोगो में शोक की लहर दौड़ गई | जानकारी के मुताबिक मुस्लिम धर्मगुरू हजरत शेख अब्दुल हमीद मुहम्मद सालिमुल कादरी ने 3 बजकर 51 मिनट पर अंतिम सांस ली | । उनके निधन से मुस्लिम समुदाय के लोगों में शोक की लहर है। उनके बारे में जानने वाले बताते है कि हजरत इस्लाम के बड़े जानकार थे | उनसे मिलने के लिए दुनिया भर के लोग आया करते थे |
Author: cradmin
Post Views: 64




