रोड़ पार कर रहे युवक को कार ने मारी टक्कर , घटना में युवक की मौत,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

फतेहगंज पश्चिमी। रविवार को नेशनल हाइवे पर फतेहगंज पश्चिमी बाइपास के पश्चिमी तिराहे पर रोड को पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार आ रही कार ने टक्कर मार दी।जिससे वह गंभीर घायल हो गया।टक्कर मारकर भाग रही कार को राहगीर ने टोल टैक्स से पकड़ कर घटना स्थल पर ले आये। राहगीरो के कहने पर कार चालक घायल युवक को बरेली अस्पताल ले गया।जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। जिससे घर मे कोहराम मच गया।
स्थानीय थाना क्षेत्र के गाँब सोरहा निवासी असलम(50) की बाइपास पर दुकान है।रविवार को वह करीब साढ़े दस बजे पैदल दुकान पर जाने के लिए बाइपास तिराहे पर रोड पार कर रहे थे।तभी बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनको जोरदार टक्कर मार दी।जिससे वह रोड पर ही गिरकर गंभीर घायल हो गए।राहगीरो ने उन्हें उठाकर बीच रोड से किनारे करने के बाद टक्कर मारकर भाग रही कार को टोल टैक्स से पकड़ लिया। घटनास्थल पर लाकर कार चालक को असलम को लेकर बरेली अस्पताल भेज दिया।जहां इलाज के दौरान असलम की मौत हो गयी।उनकी मौत की सूचना से घर मे कोहराम मच गया।वह अपने पीछे पत्नी समेत चार बेटों को छोड़ गए है। जिला विजनौर के सर्वोदय नगर निवासी कार चालक तेजपाल बरेली रिश्तेदार के घर शादी में शिरकत करके वापस विजनौर लौट रहे थे।

newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज