यूपी का सबसे भव्य मंदिर होगा बाबा वनखंडी नाथ मंदिर , रेखा आर्य ने पूजा अर्चना करने के साथ  भूमि पूजन किया ,

Picture of newsvoxindia

newsvoxindia

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली |  जिले के प्राचीन  मंदिर में शुमार रखने वाला  वनखंडी नाथ मंदिर प्रदेश का सबसे भव्य मंदिर होगा | इसकी तैयारियां  आज से शुरू हो गई है | उत्तराखंड सरकार के मंत्री एवं बरेली शहर की बहु रेखा आर्य और उनके परिवार ने इसकी जिम्मेदारी उठाई है | इसी क्रम में  आज गंगा सप्तमी के मौके पर  जूना अखाड़े के संरक्षक  हरि गिरि महराज ,  उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट मंत्री  रेखा आर्य , समाज सेवी  गिरधारी लाल साहू (पप्पू) एवं हरि ओम गुप्ता  , पूर्व महामन्त्री भा.ज.पा. महानगर संयुक्तरूप से  श्री बाबा वनखंडी नाथ मंदिर में 151 फीट ऊंचे बन रहे ऐतिहासिक मन्दिर का  शिलान्यास के साथ  विधिवत रूप से पूजा  अर्चना कर भूमि पूजन किया |
इस मौके पर मंत्री  रेखा आर्य ने बताया की अब  बाबा वनखण्डी नाथ  मंदिर भी उत्तर प्रदेश में   एक  ऐतिहासिक भव्य मंदिरों में गिना जायेगा जिसकी भव्यता की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है | भूमि पूजन के शुभ अवसर पर जूना अखाड़े के  कई साधु संत के साथ  मेला अध्यक्ष सुरेश चन्द्र राठौर , सभासद ,नरेश थटेल, अनिल राठौर , मनोज राठौर , दीपक राठौर , नन्हे  राठौर, विजय राठौर ,   विजय राठौर सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे |
newsvoxindia
Author: newsvoxindia

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज