पीयूष चावला के पिता का कोरोना संक्रमण के चलते निधन , पीयूष ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

मुरादाबाद | देश विदेश में अपने खेल से नाम का डंका बजा चुके  क्रिकेट खिलाड़ी पीयूष चावला के पिता का सोमवार सुबह कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया | पीयूष के पिता प्रमोद कुमार चावला पिछले 10 दिनों से कोरोना संक्रमित थे | प्रमोद चावला का इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा था | पीयूष ने अपनी पिता के निधन की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकॉउंट से दी है | पीयूष ने अपने दर्द को साँझा करते हुए लिखा है कि अब मेरी जिंदगी पहले की तरह नहीं रह पाएगी। मैंने अपनी ताकत खो दी। मेरे पिता मेरे मजबूती के स्तंभ थे।
पीयूष चावला के पिता का कोरोना संक्रमण के चलते निधन , पीयूष ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी 


रैना ने जताया शोक

प्रमोद चावला के  निधन पर कई खिलाडियों ने अपना शोक जताया है | सुरेश रैना ने लिखा- यह खबर जानकर  उन्हें  बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।पीयूष के साथ खेल चुके आरपी सिंह ने भी दुख जताया है ।

पीयूष ने मुरादाबाद से शुरू किया है अपना क्रिकेट का सफर 

क्रिकेट खिलाड़ी पीयूष चावला उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। पीयूष ने भारत के एक दिवसीय मैच के साथ क्रिकेट टेस्ट मैच भी खेले है | वह आईपीएल में भी अपनी किस्मत आजमा चुके है | 
पीयूष ने 16 साल की उम्र में घरेलू टूर्नामेंट में सचिन को आउट किया। वह दुनिया भर में अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते है | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment