
बरेली | कोरोना काल में ऑक्सीजन के किल्लत की खबरें आ रही थी | अब ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी होने के ही भी खबरें आने लगी है | ताजा मामला जिला अस्पताल का है | जहां किसी ने सर्जिकल वार्ड से ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी कर लिया | मामले की जानकारी होते ही स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया | अस्पताल प्रबंधन द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी की घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई | पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है | दरसल जिला अस्पताल के मेल सर्जिकल वार्ड में रविवार रात अलमारी में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर प्लाई तोड़कर चोरी कर लिया गया। सुबह स्टाफ ने जब सिलेंडर गायब देखा तो स्टाफ हैरान रह गया । मामले की जानकारी होने पर सीएमएस ने स्टाफ से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा । जानकारी के मुताबिक सीएमएस ने स्टाफ से पूछताछ करने के बाद कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस अब मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।कोरोना की दूसरी लहर के बीच पूरे देश में ऑक्सीजन को लेकर मारामारी मची हुई है। जिला अस्पताल के सीएमएस सुवोध शर्मा ने बताया कि सर्जिकल वार्ड से ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी होने के बाद स्टाफ से पूछताछ की जा रही है। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।




