अतीफ मियां कादरी बने शहर काजी

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बदायूं । अतीफ मियां कादरी को सज्जादानशीन की जिम्मेदारी सौंपी गई। अब वह जिला-ए-काजी बनाये गये है।सोमवार को
धर्मगुरु हजरत शेख अब्दुल हमीद मुहम्मद सालिमुल कादरी बदायूंनी के बेटे अतीफ मियां कादरी को सज्जादानशीन की जिम्मेदारी सौंपी गई। खानकाह आलिया कादरिया से जुड़े लोगों की मौजूदगी में अतीफ मियां के सिर पर सज्जादा नशीन की दस्तार बांधी गई। इस दौरान तमाम लोगों ने उन्हें मुबारकबाद पेश की।
अतीफ मियां कादरी बने शहर काजी

नये जिला-ए-काजी अतीफ मियां ने कहा कि इंतकाल से पहले उनके वालिद ने कुछ नसीहत की थी। इसके तहत सभी मुरीदों से मोहब्बत करना, मेहमान नवाजी, समाज के लोगों से अच्छा बर्ताव करने को कहा गया था। इसलिए वह अपने वालिद की नसीहतों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। साथ ही वालिद की तरह हर मजहब के मुरीदों के हमदर्द बने रहेंगे। कहा कि हजरत की कमी किसी को महसूस नहीं होने देंगे। हालांकि उनके जाने का गम हर किसी को है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment