
पंकज गुप्ता
उत्तर प्रदेश के बदायूं में मोटरसाइकिल पर शराब बेचने का वीडियो वायरल हो रहा है | वायरल वीडियो में एक शख्स देशी शराब का क्वाटर 140 रूपए में बेचने की बात कहता नजर आ रहा है| यह वीडियो उसावा थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी हडौरा के पास देशी शराब के ठेके के पास का वताया जाता है जहां से हड़ौरा पुलिस चौकी की दूरी कुछ कदम बताई जाती है | सरकार ने लाक डाउन में शराब की विक्री पर प्रतिबन्ध लगा रखा है वहीं शराब माफिया लाक डाउन में खुले आम सड़क किनारें मोटर साइकिल से शराब वेचते नजर आ रहे हैं | जिसके कारण शराब के शौकीनों के पास शराब आसानी से पहुंच रही है | स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यहां शराब पीकर लोग लड़ते झगड़ते है | शराबियों के लड़ने झगड़ने से यहां से गुजरने वाली महिलाओं को काफी परेशानी होती है| ग्रामीणों ने लाकडाउन में शराब माफियाओं पर अवैध तरीके से बिक्री कर रहे शराब माफियो पर प्रतिबन्ध लगाने की मांग की है।




