महाराजगंज पुलिस का सबक :   लॉक डाउन तोड़ने वालों से 100 लिखवाया, करेंगे लॉकडाउन के नियमों का  पालन 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

महाराजगंज | यूपी में कोरोना की दूसरी लहर थोड़ी कमजोर तो हुई है | लेकिन खतरा कम नहीं हुआ है | ऐसे में पुलिस कोरोना काल में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही है | पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त हो गई जो लॉकडाउन में  मौज मस्ती करने के बहाने से घर से निकल रहे है | महाराजगंज पुलिस ने एक अभियान चलाकर ऐसे लोगो को पकड़ा को  जो बिना किसी आवश्यक कार्य से बाहर निकल रहे थे | पुलिस ने ऐसे लोगो को सबक सिखाने के अनोखा तरीका अपनाया | 

महाराजगंज पुलिस का सबक :   लॉक डाउन तोड़ने वालों से 100 लिखवाया, करेंगे लॉकडाउन के नियमों का  पालन 
एसओ  सुनील दत्त दूबे ने कोल्हूई  के लोटन तिराहे पर  मौज मस्ती के लिए  घूम रहे लोगों को रोड किनारे बैठाकर एक कॉपी और पेन देकर 100 बार लिखवाया कि अनावश्यक रूप से  वह कभी घर से बाहर नही निकलेंगे | वह जरुरी  काम से ही  घर से बाहर निकलेंगे । वही सीओ ने पकड़े गए युवाओं से लॉकडाउन का पालन करने संबंधित बातें  भी  लिखवाई |  वही कुछ युवाओं ने बहाने बनाकर पुलिस को धोका देना चाहा पर पुलिस ने ऐसे लोगो को सजा के लिए चुना जो वास्तव में घर से घूमने निकले थे |
महाराजगंज पुलिस का सबक :   लॉक डाउन तोड़ने वालों से 100 लिखवाया, करेंगे लॉकडाउन के नियमों का  पालन 

सीओ सुनील दत्त दूबे  बताया कि  लोग लॉकडाउन के दौरान  अनावश्यक रूप से घर से निकल आते है | इन लोगो को जागरूक करने के लिए तमाम योजनाए बनाई गई है किन्तु लोग मानने को तैयार नहीं है | पुलिस ने मानवीय तरीके से इन्हे समझाया  कि लॉकडाउन में घर में रहे | अनावश्यक रूप से घर से नहीं निकले और लॉकडाउन के नियमों का पालन करे | पुलिस ने यह बात युवाओं को लिखवाकर भी समझाई |  

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment