
बरेली | बिथरी राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा एवं कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने संगठन के प्रदेश महासचिव अजीत कुमार सिंह की संस्तुति पर जनपद बरेली का जिला अध्यक्ष ग्राम पंचायत भण्डसर की नव-निर्वाचित प्रधान नसरीन बेगम पत्नी मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हें को मनोनीत किया गया। श्रीमती नसरीन बेगम के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर गुलशन जहां, मोहम्मद युसूफ,किरन पटेल,संतोष पटेल, देवेन्द्र कुमार, मोहम्मद हनींफ उर्फ़ गप्पू भाई,इल्यास सिद्दीकी,अनीस अहमद, फिरोज अहमद, यूनुस तौफीक अंसारी आदि ने बधाई दी है। जिला अध्यक्ष पति मोहम्मद इरफान उर्फ नन्हे ने अपने पूरे गांव को सैनिटाइजर कराया साथ ही मलेरिया की दवाइयों का भी छिड़काव करवाया | वही मोहम्मद इरफान ने अपने ग्राम पंचायत के सभी लोगों जागरूक किया और कहा बिना किसी जरुरी काम के घर के बाहर ना जाएं और लॉक डॉन का पूरी तरह से पालन करें |




