
यूपी के शाहजहांपुर के थाने एक थाने में अनोखा मामला सामने आया है। जहां पुलिस के सख्त पहरे में रात में ही दूल्हा और दुल्हन की शादी कराई । दोनों पक्षों के रिश्तेदार थाने में मौजूद थे। इससे पहले गांव में शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्ष तहरीर लेकर थाने पहुंचे। दूल्हे ने दोबारा गांव जाने से इंकार कर दिया। उसके बाद पुलिस ने थाने के मंदिर पर पंडित बुलाकर फेरे करवाकर दुल्हन को राजी खुशी विदा कर दिया।

शादी की रस्में होने के बाद शराब पीकर दोनों पक्षों में हो गया था विवाद
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी रामकृष्ण वर्मा के बेटे कमलेश वर्मा के साथ तय हुई थी। 21 मई की रात कमलेश बारात लेकर दुल्हन के घर आये थे। तमाम रिश्तेदार भी थे। बारात की कई रस्में भी हो चुकी थी। रात करीब 12 बजे के बाद बारात के साथ आये दुल्हे रिश्तेदारों ने जमकर शराब पी। इधर दुल्हन के कुछ रिश्तेदार भी शराब के नशे में थे। रस्म होते वक्त दोनों पक्षों में कुछ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में मारपीट तक होने लगी। विवाद बढ़ जाने के बाद दुल्हा बगैर फेरे लिए वापस गांव से बाहर आ गया। उसके बाद धीरे-धीरे दुल्हे के रिश्तेदार भी गांव से खिसकने लगे। दुल्हन पक्ष ने बारात वापस जाने लगी ये देखकर दुल्हन के पिता तहरीर लेकर रात में ही थाना रामचंद्र मिशन पहुंच गये। दुल्हे पक्ष को पता चलते ही दुल्हे के पिता भी तहरीर लेकर थाने पहुंचे। मामला जब पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपों को भांपते हुए रात में ही दोनों की थाने में पंचायत कराई। लेकिन दुल्हे ने दोबारा गांव जाने से इंकार कर दिया। क्योंकि दुल्हा पक्ष को गांव में जाने से खतरा नजर आ रहा था। पुलिस ने दोनों पक्षों की सुनते हुए थाने में ही फेरे दिलाने की बात की जिस पर दोनों पक्ष राजी हो गये।

रात में ही पुलिस के पहरे में थाने के मंदिर में कराये फेरे
थाने में शादी कराने के लिए दोनों पक्षों को राजी करने के बाद फिर पुलिस ने अपनी तैयारी शुरू की। रात में ही पंडित को बुलाया गया। थाने के परिसर में कुर्सियां डाली गई। थाने के मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में दुल्हा और दुल्हन के फेरे कराये गये। हालांकि शादी हो जाने के बाद दोनों पक्षों ने गिले शिकवे मिटा दिये और पुलिस ने दुल्हन को थाने से दुल्हे के साथ विदा किया |
इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि शादी के दौरान दोनों पक्षों में शराब पीने के बाद विवाद हो गया था। मामला थाने आया तो पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर थाने में ही दुल्हा और दुल्हन की शादी करा दी।




