महिला ने पुलिस पर लगाये बेटे के हाथ -पैर पर कील ठोकने का आरोप,एसएसपी ने किया इंकार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक महिला ने पुलिस पर बेटे को तालिबानी सजा देने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसका बेटा 24-25 मई की रात को उसका बेटा रोड़ पर बैठा था इसी दौरान बारादरी थाने के तीन सिपाही पहुंच गए और उसके बेटे को मास्क नहीं लगाने के आरोप में पकड़ लिया। इसी बात को लेकर पुलिस और उसके बेटे में कहासुनी हो गई। पुलिस उसके बेटे को पकड़कर चौकी जोगी नवादा ले गई। जब उसे मामले की जानकारी हुई तो वह चौकी जोगी नवादा पहुंची । इस दौरान उसे पता चला कि उसके बेटे को पुलिस ने किसी काम से भेजा है।
कुछ देर में उसे जानकारी हुई उसका बेटा खेड़ा की तरफ देखा गया है। जब वह वहां पहुंची तो उसने देखा कि उसके बेटे के सीधे हाथ और सीधे पैर पर कील गड़ी है और वह मरणासन्न हालत में पड़ा है । जब उसने पुलिस से मामले की जानकारी लेना चाही तो पुलिस ने उनके बेटे को जेल भेजने की धमकी दी। महिला आज एसएसपी रोहित सजवाण के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची। एसएसपी ने रोहित सजवाण ने बताया कि थाना बारादरी का एक मामला है जहां एक लड़का रंजीत सिंह है। रंजीत सिंह द्वारा आरोप लगाया गया है कि कुछ पुलिस कर्मियों द्वारा उसके हाथ पैर में कील घूपी है । पूरे मामले की जांच कराई गई है।जिससे पता चला है कि 24 मई को रंजीत द्वारा पुलिस से बतमीजी की गई थी । यह व्यक्ति बिना मास्क के घूम रहा था ।इस प्रकरण में इस पर धारा 323,504,506, के साथ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।इसके बाद वह भाग गया था।इसके बाद भी पुलिस दबिश देने गई थी।इस पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।इस व्यक्ति द्वारा गिरफ्तारी से बचने के लिए यह घटना रची गई है।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करे

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज