मामूली विवाद में पति ने अपनी बुजुर्ग पत्नी को दिया तलाक, पीड़िता ने मामले की पुलिस से की शिकायत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली। थाना शाही क्षेत्र के दुनका में अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां मामूली विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग पत्नी को तलाक दे दिया। जानकारी के मुताबिक
महिला की बेटी ने प्रेम विवाह कर लिया था, जिससे उसका पति बेहद नाराज था और जब उसकी पत्नी ने बेटी के लड़का पैदा होने पर खुशी जताई तो महिला का पति और नाराज हो गया।

मामूली विवाद में पति ने अपनी बुजुर्ग पत्नी को दिया तलाक, पीड़िता ने मामले की पुलिस से की शिकायतA

दामाद बेटा होने की खुशी में पहुंचा था सुसराल

बरेली जिले के कस्बा दुनका का है। पीड़ित महिला सुखिया ने दुनका पुलिस चौकी में अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने अपनी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी सुबीना ने अपने पिता सुराज अहमद की इच्छा के विरुद्ध जाकर मुजस्सिर से प्रेम विवाह किया था। इस बात से उनका पति नाराज चल रहा था। पांच दिन पहले उनकी बेटी सुबीना ने बेटे को जन्म दिया तो सोमवार को दामाद मुजस्सिर मिठाई लेकर कपनी ससुराल आया था। शाम को यह मिठाई सुखिया ने अपने पति को भी खिलाई और बेटी के लड़का होने पर खुश होने को कहा। लेकिन इस बात को जानते हुए उसका पति नाराज हो गया।

प्रेमविवाह के खिलाफ है बाप बेटे

पीड़ित सुखिया का आरोप है कि उसके पति ने मिठाई खिलाने पर उसको लाठी से जमकर पीटा। इस दौरान उसके दोनों बेटों ने बचाने के बजाय पति का ही साथ दिया। पति ने पिता तो दोनों बेटों ने उसके ही हाथ पकड़ लिए।

पति ने महिला को तलाक देकर घर से निकाला

पीड़िता सुखिया का आरोप है कि उसके पति ने उसको तीन बार तलाक बोला और घर से निकाल दिया साथ ही कहा कि घर अब लौटकर नहीं आना। पीड़ित सुखिया ने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला को हरसंभव न्याय दिलाने की बात कही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment