
बरेली | भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में होमगार्ड के बेटे ने एक मूक-बधिर किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया | घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत की | पुलिस ने मामले पर गंभीरता दिखाते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया | और आरोपी को घटना के कुछ घंटो के अंदर गिरफ्तार कर लिया | जानकारी के मुताबिक भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में एक परिवार खेती का काम करके परिवार का पालन पोषण करता है | इसी परिवार में 16 वर्ष मूक-बधिर किशोरी है | बीते दिन किशोरी किसी काम से पड़ोस के परिवार में गई थी | तभी गांव के युवक ननोह उर्फ़ सरजन ने किसी को किसी तरह अपने घर में ले गया और बंधक बनाकर रेप की घटना को अंजाम दिया | घटना के बाद किशोरी को अर्धनग्न हालत में छोड़कर फरार हो गया | जब किशोरी काफी समय तक घर नहीं पहुंची तो परिवार ने किशोरी को ढूँढना शुरू किया | इसी दौरान पीड़ित परिवार गांव में एक बंद घर में पहुंचे और देखा की किशोरी बदहवास और अर्धनग्न हालत में पड़ी है | पीड़ित परिवार ने तुरंत मामले की सूचना दी गई | पुलिस ने तुरंत किशोरी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां किशोरी का मेडिकल भी किया गया है | एसपी ग्रामीण राजकुमार ने अग्रवाल ने बताया कि पड़ोसी युवक ने किशोरी से रेप की घटना को अंजाम दिया है | थाना भुता में रेप व कई अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है | किशोरी को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है | आरोपी को भी पुलिस ने




