बरेली : पति ने पत्नी पर चार शादी पूर्व में करने का लगाया आरोप , पति ने बोला पत्नी ने मांगी पांच लाख की रंगदारी 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक पति ने अपनी  पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए है | पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने शादी के नाम पर उसके सहित पांच लोगो को ठगा है और वह उसे 5 लाख की रंगदारी नहीं देने पर रेप के मामले में फंसाने की धमकी दे रही है | पीड़ित पति शुक्रवार को एसएसपी दफ्तर अपनी शिकायत लेकर पहुंचा , जहां पीड़ित ने मौजूद अधिकारी को अपना शिकायती पत्र दिया | 
 
पति का आरोप पत्नी कर चुकी है पांच शादियां 

 

महिला के पति  अंकित  राठौर ने मीडिया को बताया कि उसकी पत्नी अपने परिवार की मदद से एक गिरोह चलाती है | उसका काम है लोगो से शादी करना और रंगदारी द्वारा रूपए ऐंठना ,अब तक वह चार शादी कर चुकी है | उसकी पत्नी ने  एक शादी शाहजहांपुर , गोलागोकरणनाथ ,लखीमपुर , इसके साथ अन्य दो जगहों पर शादी की है | इस बात के उसके पास साक्ष्य भी है | अंकित का यह भी कहना है कि उसकी पत्नी ने  उसे भी डराया और धमकाया है और पांच लाख रूपए नहीं देने पर 376 में फंसाने की धमकी दी है |

पत्नी के खिलाफ पति ने साक्ष्य किये इकट्ठे 

 मामला बरेली के थाना बारादरी क्षेत्र का है | जहां अंकित के  पड़ोस की रहने वाली एक युवती से युवक के प्रेम सम्बन्ध हो गए जिसके चलते युवक ने युवती से शादी कर ली कुछ दिन बाद युवती आये दिन युवक से और उसके घर वालो से पैसो की मांग को लेकर झगड़ा करने लगी | युवक ने जब इसका विरोध किया तो युवती ने युवक के खिलाफ 376 का मुकदमा लिखाने की बात कहकर 5 लाख रुपये की मांग करने लगी और युवक के साथ मारपीट की | जब युवक ने जब युवती की जांच-पड़ताल की तब पता लगा कि युवती पहले से अन्य 4 जिलों में ऐसे ही प्रेम विवाह कर चुकी है जिसके कुछ सबूत युवक ने इक्कठा किये है, और सब युवकों पर 376 के मुकदमों लगवाकर पैसो की उगाही की। जिसके चलते गोलागोकरणनाथ निवासी युवक ने आत्महत्या भी की है | युवक ने मीडिया के सामने अपनी पत्नी से  जान का खतरा बताया है | युवक ने  अपनी पत्नी के  खिलाफ कार्यवाही की मांग की है| 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज