
बरेली | बहेड़ी में एक मकान का छज्जा गिरने से एक परिवार के तीन लोग घायल हो गए | तीनो घायलों को इलाज के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है बताया जाता है कि मकान का छज्जा उस समय गिरा जब पति – पत्नी और बेटा घर में चारपाई पर बैठकर बात कर रहे थे | घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया | जानकारी के मुताबिक खिरनी गांव के रहने वाले मेघनाथ अपनी पत्नी सूरजमुखी और 12 साल के बेटे शिवम के साथ गॉव के अपने मकान में रहते हैं | बीते रात मेघनाथ अपने घर में चारपाई पर बैठे थे कि तभी उनके मकान का छज्जा अचानक गिर गया , जिसके चलते मेघनाथ उनकी पत्नी और बेटे मलबा में फंस गए | इस घटना में पति पत्नी और 12 साल का शिवम मलबे में दबकर घायल हो गए । तीनों की चीख पुकार सुनकर गांव वाले दौड पड़े और मलबे में दबे तीनों को निकाल कर इलाज के लिए पहले बहेड़ी भेजा बाद में बेहतर इलाज के लिए वहां से बरेली के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया |




