
सौरभ दुबे
इटावा | थाना बढ़पुरा क्षेत्र में हुई मिर्च व्यापारी की हत्या का इटावा पुलिस ने खुलासा कर दिया है | पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के दोस्त को गिरफ्तार किया | पुलिस के मुताबिक अमन की हत्या उसके गांव के ही रहने वाले रॉक्सी यादव ने एक योजना बनाकर गोली मारकर हत्या की थी ताकि वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके | अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले दिनों अमन यादव जो कि मिर्ची बेचने के लिए सुबह अपने गांव से मंडी जा रहा था | इसी बीच रॉक्सी यादव ने अपने ही दोस्त की गोली मार दी थी जिसके बाद इलाज के दौरान अमन की सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई।पुलिस पूछताछ में हत्या की जो वजह निकलकर आई उसमें अमन ने रॉक्सी की गर्लफ्रेंड के कुछ अश्लील फोटो थे जिससे वह उसकी गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेलिंग कर रहा था |
रॉक्सी ने अपनी मामी के कुंडल और सेंडल चुराकर रची थी साजिश
रॉक्सी यादव ने भी पुलिस को बताया कि अमन यादव मृतक उसकी गर्लफ्रेंड के फोटो रखे हुए था जिसको लेकर रॉक्सी को ब्लैकमेल करता था | इससे तंग आकर उसने प्लानिंग की और अपनी मामी की एक सैंडल और कान का झुमका चुराया | रॉक्सी जानता था कि उसका दोस्त अमन सुबह 4:00 बजे मिर्च बेचने जाता है उसके साथ वह भी इटावा चलने की बात कहकर घटना वाले दिन आया | रॉक्सी ने रास्ते में अमन को अवैध तमंचे से गोली मारी और प्लानिंग के अनुसार चुराया हुआ कान का झुमका और लेडीज़ सैंडल घटना वाली जगह पर छोड़ दिया | पुलिस को गुमराह करने के मकसद से रॉक्सी ने अपना मोबाइल भी बिहार जा रहे एक ट्रक के ऊपर फेंक दिया जिससे की लोकेशन ट्रेस ना हो सके।



