बरेली: चुनावी रंजिश में नवनिर्वाचित प्रधान पर दलित का  घर फूंकने का लगा आरोप ,पुलिस ने लिखा मुकदमा 

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली | भुता  थाना क्षेत्र के गांव के नवनिर्वाचित प्रधान पर दलित घर फूंकने का आरोप लगा है | पीड़ित पक्ष ने आरोपी पक्ष के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है | पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया | भुता थाना क्षेत्र के गांव विशेसरपुर के पीड़ित वीरपाल ने बताया कि गांव के नवनिर्वाचित प्रधान ने उनसे कुछ दिन पहले पांच सौ रूपए और रिंच उधार लिए थे जब उन्होंने मांगे तो वह नाराज हो गए और जाति सूचक गाली देने लगे | गांव के लोगो ने बीते दिन दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कर दिया | वही बीते रात प्रधान पक्ष के लोगो ने उनके घर में आग लगा दी | आग लगने के समय वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ थे |

बरेली: चुनावी रंजिश में नवनिर्वाचित प्रधान पर दलित का  घर फूंकने का लगा आरोप ,पुलिस ने लिखा मुकदमा 

पुलिस ने प्रधान सहित समर्थकों पर लिखा मुकदमा 

यह गनीमत रही कि घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन घर में खाने को एक दाना नहीं रहा | पीड़ित ने यह भी बताया कि गांव के प्रधान हरीश पटेल उनसे चुनावी रंजिश मानते है उसकी वजह यह है उन्होंने प्रधानी चुनाव में डड़ियाँ के शिवनंदन को चुनाव लड़ाया था लेकिन चुनाव में हरीश पटेल चुनाव जीत  गए थे तब से वेब उससे रंजिश मानने लगे थे और अक्सर छोटी छोटी बातों में लड़ने का मौका देखते रहते थे | हालाँकि पीड़ित पक्ष की ओर से सोमवती ने तहरीर दी है | तहरीर में प्रधान के साथ कई अन्य लोगो पर आग लगाने के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है | सीओ आर के मिश्र ने मीडिया को बताया कि  महिला की तहरीर पर नवनिर्वाचित प्रधान और उनके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है | मामले की जाँच की जा रही है | बताया यह भी जा रहा है कि घटना के बाद  से दलित के परिवार का बुरा हाल है | उसके घर में खाने का एक दाना नहीं बचा है | जब ग्रामीणों ने खाने को दाल आटा दिया तो कही दलित के घर खाना बना | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज