बरेली एसटीएफ ने महिलाओं से ठगी के आरोपी को रामपुर से किया गिरफ़्तार

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

मुजस्सिम खान 
उत्तर प्रदेश के रामपुर में  बरेली एसटीएफ  ने महिलाओं से शादी के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है |  अभियुक्त ने कई युवतियों से  शादी का अनुदान दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की थी। एसटीएफ बरेली ने रामपुर पहुंच कर इस आरोपी को थाना गंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक  रामपुर के थाना गंज निवासी चार युवतियों से शादी के लिए डा0 भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण सेवा समिति द्वारा शादी का अनुदान व रोजगार कल्याण योजना के तहत शासन से लडकी की शादी  के लिए 380000 रुपये दिलवाने के नाम पर ठगी की और उन से करीब 02 लाख रुपये अपने अकाउंट में डलवा लिये। फॉर्म भर कर कहा कि कुछ दिन बाद आपके पते पर चेक आ जायेंगे। कुछ दिन बाद उनके पते पर 380000 रुपये के 4 चेक प्राप्त हुए। चेक बैंक में लगाएं तो सभी चेक बाउंस हो गये। शिकायत पर मामले  की जांच एस.टी.एफ. बरेली द्वारा की जा रही थी। जांच में प्रकरण फर्जी पाये जाने पर  एसटीएफ बरेली टीम द्वारा  अभियुक्त इस्लाम को मौ0 तालाब मुल्ला ऐरम से गिरफ्तार किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने बताया इस्लाम हुसैन जो निवासी भैंसिया ज्वालापुर थाना बिलासपुर का रहने वाला है इसने थाना गंज की 4 महिलाओं को झांसा दिया की  शादी के लिए प्रत्येक महिला को 3,80000  हजार रुपये डा0 भीमराव अम्बेडकर जन कल्याण सेवा समिति द्वारा दिलवाएंगे | आरोपी में  महिलाओं के सामने एक शर्त रखी कि महिलाएं उसके खाते में 2 लाख  जमा करेंगे महिलाओं द्वारा इस लालच में कि हर महिला को 3,80000 रूपए  दिलाएगा तो महिलाओं ने  उसके खाते में 2 लाख रूपए उसके  अकाउंट में जमा कर दिए। जब महिलाओं को अनुदान नहीं मिला तब महिलाओं द्वारा शासन से इसकी शिकायत की गई | शासन ने एसटीएफ टीम को लगाया | एसटीएफ की बरेली शाखा ने इस्लाम हुसैन को गिरफ्तार कर लिया | 

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज