फर्जी कीटनाशक के आरोप पर व्यापारी पर मुकदमा दर्ज

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

बरेली ।फतेहगंज पूर्वी में नकली कीटनाशक की बरामदगी को अधिकारी ने छापा मारा। छापामारी के दौरान भारी फोर्स प्रतिष्ठान पर लगा रहा। पुलिस ने बताया नकली दवाई के आरोप में व्यापारी को भी हिरासत में लिया गया है। बताया है की रैपर पर फरटेरा का था लेकिन दवाई अंदर से बदली हुई थी। कंपनी के अधिकारियों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। कंपनी के अधिकारियों के छापामारी से तमाम कीटनाशक व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
फर्जी कीटनाशक के आरोप पर व्यापारी पर मुकदमा दर्ज

फतेहगंज पूर्वी में मंगलवार को खेड़ाबजेड़ा रोड पर आईआरएस यूनिट सनसिटी सक्सेना टावर गुड़गांव से असिस्टेंट अधिकारी कमल सिंह थाने पहुंचे थे। सीनियर ऑफिसर हरजीत सिंह ने बताया मंगलवार को बरेली में जिलाधिकारी व एसएसपी से मिले थे। कंपनी के उत्पाद का फर्जी तरीके से नकली उत्पादन कराया जा रहा है। कमल सिंह ने बताया की कई दिनों से इस रोड पर फर्जी कीटनाशक की बिक्री की जाने की सूचना जा रही थी। मंगलवार को दोपहर में खेड़ा बजेड़ा रोड पर छापा मारा था। वहीउद्देश्य सेवा केंद्र इफको उर्वरक दुकान पर नकली फरटेरा कीटनाशक पर बिक्री की जा रही की सूचना थी। कमल सिंह ने बताया टीम के हरजीत सिंह, एसएसआई संजय कुमार आदि लोग बहुत देर से केंद्र में पहुंच गए। पुलिस टीम के साथ कंपनी के अधिकारी जब दुकान में घुसे तो फर में हड़कंप मच गया। व्यापारी ने पुलिस के सामने ही अपनी दुकान में जबरदस्ती घुसने का विरोध किया। लेकिन पुलिस ने शांत कर दिया। कंपनी के ब्रांड नाम से मैच करता था। जिस पर कंपनी के व्यक्तियों द्वारा तलाशी लेने पर दुकान से कुल 6 पैकेट फरटेरा के बरामद हुए‌। जिसमें से कुल 24 किलो कीटनाशक दवा फर्टेरा बरामद हुई है। कंपनी के लोगों द्वारा उस दवा को सील कर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है। इससे पहले कंपनी के यह लोग जिला अधिकारी बरेली को संज्ञान में लेकर मामला प्रकाशित कर चुके थे। आरोप है कंपनी के रेपर में नकली कीटनाशक भरकर बेचने वाले रैकेट का हुआ। भंडाफोड़ किसान की ऑनलाइन शिकायत पर कंपनी ने कॉपीराइट का इस्तेमाल करते हुए दर्ज कराया मुकदमा । उपप्रबंधक कमल सिंह और हरजीत सिंह थाने गए उसके बाद थाने का फोर्स लेकर दुकान पर पहुंचे जहां उन्हें उस मॉल में गड़बड़ी मिलने पर वह दुकानदार को थाने ले आए।बरामद माल को सील कर सचिन गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज