
बरेली । पूर्व सैनिक सरदार रेशम सिंह के साथ पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में की गई बर्बरता को लेकर पैनी नजर सामाजिक संस्था सेठ दामोदर में रविवार से धरना शुरू कर दिया। इस धरने में कई पूर्व सैनिक भी बैठे हुए हैं। पैनी नजर सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सुनीता गंगवार न का कहना है कि पीलीभीत का पुलिस प्रशासन पूर्व सैनिक रेशम सिंह के साथ कार्रवाई करने में भेदभाव कर रहा है। उनका बरेली में धरना करने का मकसद यही है कि मामला उच्चाधिकारी के पास पहुंचे और रेशम सिंह को न्याय मिले। मजबूर होकर बरेली में धरना दिया जा रहा है। संस्था अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने यह भी बताया कि यह अनिश्चितकालीन धरना है जब तक सक्षम धाराओं के अंतर्गत जघन्य घटना पर आरोपियों पर केस दर्ज नही किया जाता है तब तक उनका धरना जारी रहेगा । धरने में पैनी नजर सामाजिक संस्था के कई पदाधिकारी व कई पूर्व सैनिक शामिल हुए।




