
बरेली । मानव सेवा आयोग संस्था बरेली के द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ऑनलाइन मनाया, साथ ही उत्कृष्ट बैंक के अधिकारी कर्मचारियों ने योग अभ्यास भी किया। वही आकाशवाणी -दूरदर्शन के प्रांगण में मानव सेवा आयोग संस्था ने द्वारा योग कराया गया और आर्य समाज अनाथालय के बालक बालिका प्रांगण में योग पाठशाला में भी योगाभ्यास कराया गया । इस मौके पर संस्था की योगाचार्य मीना सोंधी ने योग के महत्व को बताते हुए कहा कि प्रत्येक मनुष्य को योग आत्मबल शक्ति निरोगी काया प्रदान करती है। नियमित रूप से योग करने से तन और मन दोनों स्वस्थ होते हैं ।योग करने से आत्मशक्ति बढ़ती है कोरोनावायरस जैसी भयानक बीमारी से लड़ने की शक्ति योग में है, बिना पैसे बिना दवा के योग से स्वस्थ रह सकते हैं । योग के इस कार्यक्रम में सहभागी सुमन श्रीवास्तव और एडवोकेट रमेश अग्रवाल, हर्षवर्धन जी ,इंद्रदेव पंडित, नीमा भंडारी आकाशवाणी से डॉ अजय वीर सिंह ,रमेश जी उत्कृष्ट बैंक से निधि सिंह अखिल. निखिल, पीयूष मौजूद रहे।




