बरेली : संदिग्ध हालात में रेलवे ग्राउंड से मिला शव, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा

SHARE:

बरेली के थाना सीबीगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक निजी कंपनी के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उसका शव अर्धनग्न अवस्था में बंद पड़े रेलवे के स्लीपर प्लांट में मिला।सूचना पर एसपी सिटी,सीओ सेकंड व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

जानकारी के मुताबिक सीबीगंज की सर्वोदय नगर कॉलोनी में रहने वाले 35 वर्षीय मनीष पांडे कोको कोला कंपनी में कर्मचारी थे। स्थानीय लोगो ने बताया कि मनीष बुधवार सुबह 9:00 बजे ड्यूटी करने गए थे। शाम को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर नहीं लौटे। बाद में जब परिजन उनकी खोजबीन करते हुए फैक्टरी पहुंचे तो गार्ड ने बताया कि वे ड्यूटी खत्म कर चले गए है। जिसके बाद से ही उनका पता नहीं लग रहा था।

गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने उनका शव बंद पड़े स्लीपर प्लांट में देखा जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार को सीबीगंज पुलिस को सूचना मिली कि थाना सीबीगंज क्षेत्रान्तर्गत रेलवे ग्राउण्ड स्लीपर रोड के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर सीबीगंज पुलिस तत्काल मौके पर पंहुची और शव की शिनाख्त कर पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!