बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में दो ट्रकों की  भीषण टक्कर , ट्रक ड्राइवर सहित दो क्लीनरो की मौत

Picture of cradmin

cradmin

FOLLOW US:

SHARE:

newsvoxindia

बरेली | थाना फतेहगंज पश्चिमी के धनेटा फाटक के पास  शुक्रवार की रात दो ट्रकों की भीषण टक्कर  में तीन लोगो की मौत हो गई | बताया जाता है टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि दोनों ट्रको के परखच्चे उड़ गए | मौके पर पहुंची पुलिस ने  हादसे में शिकार लोगो के  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए साथ ही घटना में घायल लोगो के लिए इलाज के लिए जिला अस्पताल के लिए भेज दिया | जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दो ट्रक आपस में भिड़ गए | इस घटना में रामपुर के ट्रक चालक यूनुस पुत्र नवाब अली , क्लीनर निराले हसन पुत्र अफसर अली निवासी स्वार रामपुर ,वही दूसरे ट्रक के क्लीनर नसीम पुत्र तकीर  निगोही शाहजहांपुर की मौत हो गई | हालाँकि  दूसरे ट्रक का चालक इरफान पुत्र नवाब अली  शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती है |  एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि  बीती देररात फतेहगंज पश्चिमी के धनेटा फाटक के पास दो ट्रक आमने सामने आकर टकरा गए थे इसमें दोनों ट्रकों से एक एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक शख्स अस्पताल में भर्ती है | पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है साथ ही घटना के सम्बन्ध में परिवार के लोगो को सूचना भी दे गई है |

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ी गई न्यूज