बदायूं का जल्लाद पति : नवविवाहिता को शादी के तीन दिन बाद मारपीट करके चिमटे से दागा, पुलिस ने किया मामला दर्ज

SHARE:

पंकज गुप्ता

बदायूं । जरीफनगर क्षेत्र में शादी के तीन दिन बाद ही दुल्हन के साथ हैवानियत की गई। बताया जाता है कि कुछ बातों से पति इतना खफा हो गया कि उसने पत्नी को पहले डंडे से पीटा, फिर गर्म चिमटा से शरीर को कई जगह दागा। गंभीर हालत में विवाहिता को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट्स पर 7 टांके आये है । अस्पताल में महिला का मेडिकल कराया गया । पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है । पुलिस ने पिता की तहरीर पर  पति और सास समेत परिवार के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक जरीफनगर थाना क्षेत्र के उस्मानपुर गांव के सुनील की शादी सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव मुडारी सिधारपुर की उर्मिला के साथ 21 जून को हुई थी । शादी के विदा होने के बाद जब नवविवाहिता घर पहुंची तभी से उसके ससुराल वाले प्रताड़ित करना शुरू कर दिए कर दिया था । शादी के तीसरे दिन 24 जून को पीड़ित उर्मिला का आरोप है  उसके साथ पति और अन्य ससुरालियों ने जमकर मारपीट करने के बाद यातनाएं भी दी । आरोप है कि प्राइवेट पार्ट्स पर गर्म चिमटा लगा दिया । पीड़िता के पिता को जानकारी हुई उसने पुलिस को तहरीर दी और पीड़िता नवविवाहिता को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है । पीड़िता ने बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट्स पर चोटो के कारण डॉक्टर ने टांके लगाए है । एसएसपी बदायूं संकल्प शर्मा ने बताया है कि एक मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र से आया है जिसमें एक पिता ने पुलिस को तहरीर दी है और गंभीर आरोप लगाए हैं जिस पर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज करी है नव विवाहिता को मेडिकल के लिए महिला अस्पताल में पुलिस में भर्ती कराया है । फिलहाल पुलिस ने इस मामले में एफ आई आर दर्ज कर ली है और मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है । इस पूरे मामले में पुलिस ने पति सहित ससुरालियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली है और पति को गिरफ्तार कर लिया है ।

cradmin
Author: cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!