
दैनिक राशिफल, दिन सोमवार, 28 जून
सोमवार-28- जून -सन2021 ईसवी. चतुर्थी तिथि, कृष्ण पक्ष,आषाढ़ माह, विक्रम संवत 2078, शालिवाहन शक: संवत1943,
धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा कुंभ राशि में शाम 16:49 पर आएगा.
**- अपनी जन्म की चंद्र राशि के अनुसार ही राशिफल देखें, आप का प्रसिद्ध नाम राशि नाम से अलग हो सकता है. अपनी जन्म राशि की महादशा और अंतर्दशा पर भी विचार करें. पंडित राकेश पांडेय ( ज्योतिषाचार्य फलित) बरेली उत्तर प्रदेश भारतवर्ष.
व्हाट्सएप 91+9837235505.
* दान- . प्रत्येक एकादशी पूर्णिमा, को अपने निकटतम पूजा पाठी ब्राह्मण को करें.
मेष राशि- (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)- व्यापारिक दृष्टिकोण से आज का दिन परिश्रम भरा हुआ और शाम को लाभकारी रहेगा. घरेलू कार्यों में कुछ उलझनें हो सकती हैं.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, मंगलवार को मंगल ग्रह का मंत्र जाप करना आपके लिए लाभकारी रहेगा, मंत्र किसी ब्राह्मण को फल- फूल -मिष्ठान इत्यादि भेंट करके प्राप्त कर लें..चीटियों के लिए भोजन कराना भी शुभ रहेगा, बेसन का एक लड्डू ले ले उसे पेड़ के आसपास डाल दें जहां चीटियां हो, ऐसा करने से स्वास्थ्य में सुधार होगा कर्ज भी घटेगा.
वृषभ राशि- (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)- भाग्य की प्रबलता से कारोबार में वृद्धि संध्याकाल कोई व्यापारिक आर्डर प्राप्त हो सकता है. परिश्रम की अधिकता रहेगी छोटे भाई बहन का सहयोग मिलेगा.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है, किसी पूजा पाठी ब्राह्मण को मिष्ठान, शक्कर, फलदान करने के उपरांत पैर छूकर आशीर्वाद लेना अच्छा रहेगा. आपकी राशि में राहु ग्रह चल रहा है, यह विभिन्न प्रकार के मानसिक तनाव और घर में कलेश दे सकता है, आपको पराई स्त्री से दूर रहना है. अन्यथा क्लेश होगा. प्रत्येक पूर्णमासी को गंगा स्नान करना और गंगा किनारे साधु संत को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.
मिथुन राशि- (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) – सूर्योदय से शाम 5:00 बजे तक का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता इसी बात को लेकर तनाव हो सकता है. सांयकाल काल स्थिति में कुछ सुधार होगा.
विशेष -आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है .भगवान गणेश की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. छोटी कन्याओं को भी समय-समय पर कुछ दान करते रहें और पैर छूकर आशीर्वाद लेते रहें. आपकी राशि से शनि आठवें भाव में है, इसको शनि की ढैया कहते हैं इसलिए कुछ समय पीपल के पेड़ की छाया में गुजारने से आपको स्वास्थ्य लाभ होगा और तनाव भी घटेगा. शनि मंत्र का जाप करना भी लाभकारी रहेगा.
कर्क राशि- ( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)- आज का दिन सामान्य शुभ रहेगा शरीर में हल्का दर्द होना रह सकता है स्वास्थ्य के प्रति आप सतर्क रहें शाम का समय बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी चंद्रमा ग्रह है, अतः कृष्ण पक्ष में मन बहुत अच्छा नहीं रहेगा और शुक्ल पक्ष में धीरे-धीरे मन अच्छा होता रहेगा, पूर्णमासी का व्रत करना आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी पूजा पाठी ब्राह्मण के लिए, शुक्ल पक्ष में चावल दान करना, दूध दान करना, चांदी दान करना अच्छा रहेगा.
सिंह राशि- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे- स्वास्थ्य दृष्टि से आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है शरीर में हल्का दर्द बना रहेगा सूरज छिपने के उपरांत स्वास्थ्य में सुधार. कोर्ट कचहरी के झंझटों से वचें
विशेष- आपकी राशि का स्वामी सूर्य ग्रह है अतः प्रत्येक रविवार को सूर्य का मंत्र जाप करना और दशांश हवन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा. सूर्य को जल रोजाना अर्पित करें.
कन्या राशि-( टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)- लगभग पूरा दिन मित्रों के संग व्यतीत होगा विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा है सूर्यास्त के बाद स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ हो सकती है खर्च की अधिकता होगी.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी बुध ग्रह है, भगवान गणेश की पूजा पाठ करना उनका मंत्र जाप करना आपके लिए अच्छा रहेगा इससे विवेक और बुद्धि में वृद्धि होगी. प्रत्येक बुधवार को छोटी कन्याओं को कुछ दान देना चाहिए. पढ़ाई लिखाई से संबंधित सामग्री भी दान देना अच्छा रहेगा.
तुला राशि-(र, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)- आज का दिन तनाव से भरा हुआ रहेगा सार्वजनिक क्षेत्र के कार्यों के लिए दौड़ भाग अधिक करना पड़ेगी किसी बात को लेकर तनाव मिल सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, दुर्गा देवी की पूजा पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा. आपकी राशि से चौथे भाव में शनि चल रहा है उसको शनि की ढैया कहते हैं इस कारण आपको शराब से बचना चाहिए. अन्यथा घर में कलेश होगा. शनि मंत्र का जाप भी करना चाहिए. गंगा किनारे महीने में एक बार काले तिल से हवन भी करना चाहिए.
वृश्चिक राशि- (तो, न, नी, नु, ने, नो, य, यि, यु) – आज दौड़ भाग परिश्रम की अधिकता धर्म-कर्म में मन लगेगा शाम के समय कुछ खर्च की अधिकता रहेगी हल्का तनाव भी मिल सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी मंगल ग्रह है, आपको चीटियों को भोजन कराना चाहिए बेसन का एक लड्डू लेकर उसे तोड़कर वहां डाल दें जहां चीटियां हो सकती हैं ,इससे तनाव घटेगा और स्वास्थ्य में भी सुधार होगा कर्ज भी कम होने लगेगा. वर्तमान वर्ष में आपकी राशि में केतु ग्रह चल रहा है यह विभिन्न प्रकार के तनाव और छुपी हुई बीमारी भी दे सकता है, इससे बचाव के लिए केतु ग्रह का मंत्र जाप , साधु को भोजन कराना लाभकारी रहेगा.
धनु राशि- (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे )- धन प्राप्ति के लिए आज का दिन अच्छा है प्रयास करें सफलता मिलने के योग हैं. यात्रा में कष्ट हो सकता है जो चपेट से बचें.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है अतः आप को गुरु ग्रह की विशेष रूप से पूजा करना चाहिए. वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी लेना चाहिए, यदि प्रत्येक पूर्णिमा को आप व्रत करते हैं और भगवान विष्णु के निमित्त कुछ दान करते हैं तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा.
मकर राशि- (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)- बुद्धि के प्रयोग से कुछ धन लाभ संभव है स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता शरीर में हल्का दर्द बना रहेगा शाम के समय कुछ लाभ हो सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है अतः आपको पीपल के पेड़ के सानिध्य में कुछ समय रोजाना बिताना चाहिए. अथवा शनिवार को पीपल के पेड़ में जल चढ़ाने के उपरांत दीपक भी वहां प्रज्वलित करना चाहिए. ऐसा करने से शरीर में दर्द घटेगा और तनाव भी कम होगा. तिल से बनी हुई चीजें मंदिर में प्रसाद रूप वटवाने से भी लाभ होगा.
कुंभ राशि- (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द)- लगभग पूरा दिन खर्च की अधिकता और तनाव देने वाला हो सकता है व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी शाम के समय कुछ राहत मिलेगी. शाम का समय स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है. रोग वृद्धि.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह शनि है शनि वारहवें भाव में चल रहा है, इसलिए सिर दर्द/ स्वास्थ्य में कमी हो सकती है, आप को पीपल के पेड़ की छाया में 5 से 10 मिनट रोजाना बैठना चाहिए, अथवा प्रत्येक शनिवार को पीपल के जड़ में जल चढ़ाने के उपरांत एक दीपक भी प्रज्वलित करना चाहिए. इससे स्वास्थ्य में सुधार होगा.
मीन राशि- (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च )- धन लाभ के लिए आज का दिन अच्छा है संतान के किस चिंतन में भी कुछ समय गुजरेगा शिक्षा में बाधा उत्पन्न होगी. शाम का समय खर्च से भरा रहेगा हल्का तनाव भी मिल सकता है.
विशेष- आपकी राशि का स्वामी ग्रह गुरु है, अतः आपको बृहस्पतिवार को भगवान विष्णु की पूजा करना चाहिए. और वृद्ध ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद भी प्राप्त करना चाहिए. वर्तमान में बृहस्पति आपकी खर्च भाव में है, इसलिए धन की तंगी हो सकती है.
विशेष- यदि राशिफल में आपका दिन अच्छा लिखा है, फिर भी आपको किसी क्लेश का सामना करना पड़ रहा है. तब आपको अपनी जन्मपत्री में महादशा अंतर्दशा और प्रत्यंतर दशा पर विचार- विमर्श किसी योग्य ज्योतिषी से करना चाहिए. महादशा अंतर्दशा खराब होने पर फल अच्छे नहीं होते.
2- व्यक्तिगत कुंडलियां पारिश्रमिक लेने के उपरांत ही देखी जाती हैं.
पंडित राकेश पांडेय
( ज्योतिषाचार्य फलित)
91+9837235505.
8218373975. हरि ॐ




