
कमलेश शर्मा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर मे बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष का बनना तय हो चुका है। आज सपा जिला पंचायत अध्यक्ष कि सपा प्रत्याशी बीनू सिंह ने भाजपा ज्वाइन कर ली है। भाजपा ज्वाइन करने के बाद आज उन्होंने पर्चा वापिस भी ले लिया है। जिसके चलते चुनाव मैदान में सिर्फ बीजेपी प्रत्याशी ममता यादव ही मैदान में रह गई है। ऐसे में शाहजहांपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव का अध्यक्ष बनना तय हो गया है। आज पार्टी कार्यालय में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सपा प्रत्याशी बीनू सिंह को भाजपा ज्वाइन कराई है।
सपा छोड़ बीनू सिंह हुई भाजपाई
शाहजहांपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से बीनू सिंह दूसरी ओर सपा प्रत्याशी बीनू सिंह चुनावी मैदान में थी। आज सपा प्रत्याशी बीनू सिंह ने बीजेपी कार्यालय पहुंचकर बीजेपी ज्वाइन कर ली। उन्हें पार्टी कार्यालय पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बीजेपी ज्वाइन कराई है। इसके साथ ही उन्होंने डीएम कार्यालय पहुंचकर अपना नाम वापस ले लिया है। जिसके चलते शाहजहांपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए ममता यादव का निर्विरोध चुनाव तय हो गया है। ममता यादव के निर्विरोध चुने के बाद भाजपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई है।




