
मुजस्सिम खान
उत्तर प्रदेश में जगह जगह वाहन चेकिंग और कोविड-19 के नियमों का कढ़ाई के साथ पालन कराए जाने की घटनाएं देखने को मिल रही है । पुलिस द्वारा नियम तोड़ने वाले दोपहिया वाहन चालकों के साथ सख्ती की जा रही तो कही पुलिस पर अभद्रता करने के आरोप लग रहे है । इसी तरह के एक नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर रामपुर जिले में वायरल हो रहा है | वायरल वीडियो में पति पत्नी पुलिस से उलझते हुए नजर आ रहे है | पुलिस ने दोनों पति-पत्नी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर शहर कोतवाली मे मुकदमा दर्ज किया है ।
वाहन चेकिंग के दौरान हुई नोकझोंक , पत्नी के आते ही मामला हुआ गर्म
रामपुर के मुख्य चौराहा शाहबाद गेट के चौराहे पर शाम के समय पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान एक युवक बाइक पर आ रहा था | पुलिस ने उसको रोका तो युवक रूक गया और उसके बाद पुलिस और युवक की पुलिसकर्मियों से आपस मे काफी नोकझोंक हो गई इसी बीच एक पुलिसकर्मी बाइक सवार युवक को खींच कर ले जाने लगा | तभी कुछ देर में युवक की पत्नी भी वहाँ आ गई और उसकी भी पुलिस वालों से काफी नोकझोंक हो गई ,लेकिन पत्नी ने हार नहीं मानी और उसने पुलिस वालों के कब्जे से अपने पति को छुड़ा लिया। हालांकि इस दौरान पत्नी ने पुलिस वालों को काफी खरी-खोटी भी सुनाई इस घटना का वीडियो किसी ने बनाया उसके बाद इस वीडियो को वायरल किया।
पुलिस ने आरोपी को दिया था पूरा मौका
अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संसार सिंह के मुताबिक कोतवाली पुलिस द्वारा शहर में शाहबाद गेट पर शाम को वाहन चेकिंग की जा रही थी एक लड़का मोटरसाइकिल लेकर आया उसके बाद गाड़ी के कागज नहीं थे पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए उसको मौका दिया और घर से कागज मंगाने को कहा उसने फोन किया और पांच 7 मिनट के बाद एक लड़की स्कूटी पर आई और कागज़ दिखाने के बजाय वह पुलिस से अभद्रता करने लगी और गाली गलौज करने लगी इस प्रकरण में दोनों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ।




